कुरान ख्वानी में उमर खान के जीतने की मांगी दुआ

0
206

फर्रुखाबादः जैसे-जैसे मतगणना की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशी अपने-अपने ईष्ट देवी देवताओं, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों में जाकर माथा टेकने में लगे हुए हैं। कई प्रत्याशी तो चुनाव के बाद धार्मिक यात्रा पर निकल चुके हैं। आज भीकमपुरा मोहल्ले में आयोजित कुरान ख्वानी में उमर खान के जीतने की दुआ की गयी।

[adrotate banner="3"]

भीकमपुरा मोहल्ले में यामीन खां के घर पर आयोजित कुरान ख्वानी में पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मोहम्मद उमर खान ने नमाज अदा की। नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने उमर की जीत के लिए दुआ की।

कार्यक्रम में व्यापार मण्डल मिश्रा गुट के अध्यक्ष अफरोज खान, महामंत्री ग्रीश गुप्ता, ज्वाइंट महामंत्री जुबैर खान, संरक्षक नफीश खान, कोषाध्यक्ष मुन्नालाल कश्यप के अलावा मनोज कुमार, कारी साहब, इकलाख खान, रिजवान खान, तहसीन आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]