हेलीकॉप्टर से गिरकर अमर सिंह घायल

0
132

लोकमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह हेलीकॉप्टर के पास ठोकर लगने से गिरकर घायल हो गए हैं। उनके पीठ और पैर में गंभीर चोट आई है। उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमर सिंह चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अभी हेलीकॉप्टर पूरी तरह लैंड भी नहीं किया था कि उन्होंने गेट खोल दिया। ठोकर लगने से गिर पड़े। उनके पीठ और पैर में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए लखनऊ रवाना कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

इससे पहले उनकी खास सहयोगी जयाप्रदा भी हेलिपैड पर फिसल कर चोटिल हो गईं थी। जया कुशीनगर में लोक मंच प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए गईं थी। हेलिपैड पर पैर फिसलने की वजह उन्हें चोट आ गई थी।

[adrotate banner="2"]