शहर में अतिक्रमण हटानें की चेतावनी का नही दिखा असर

0
267

फर्रुखाबाद:(नगर ससंवाददाता) व्यापार मंडल नें शहर में अतिक्रमण हटानें के लिए नगर पालिका के साथ व्यापारियों को चेतावनी दी, लेकिन इसका कोई असर नजर नही आया|
शहर अतिक्रमण की गिरफ्त में है| सड़कों के साथ ही साथ फुटपाथ पूरी तरह से कब्जा है| शहर के भीतर हो या बाहर वाहनों को अतिक्रमण के चलते जाम का सामना करना पड़ता है| व्यापारी अपनी दुकान सड़कों पर सजाकर बिक्री करते दिखाई देते है| व्यापार मंडल कई दिनों से व्यापारियों को घूम-घूम कर चेतावनी दे रहा लेकिन इसका रत्ती भर भी असर नजर नही आ रहा|

[adrotate banner="3"]

सोमवार को व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम, सीता शुक्ला, कमलेश गुप्ता आदि के साथ ईओ नगर पालिका परिषद विनोद कुमार ने लिंजीगंज में दुकानदारों को नाली या फुटपाथ पर अतिक्रमण ना करनें की हिदायत दी| लेकिन उनके जानें के बाद बाजार जस का तस नजर आया|
ईओ नगर पालिका विनोद कुमार नें बताया कि फिलहाल व्यापारियों को चेतावनी देकर अतिक्रमण ना करनें की नसीहत दी गयी है| यदि अतिक्रमण नही हटा तो कार्यवाही की जायेगी| व्यापार मंडल अध्यक्ष सदानंद शुक्ला नें बताया कि व्यापार मंडल नें अतिक्रमण खुद हटा लेनें के लिए व्यापारियों से अपील की है| यदि व्यापारी गौर नही करेंगे तो फिर व्यापार मंडल उनके साथ नही खड़ा होगा|

[adrotate banner="2"]