लोहिया अस्पताल में दंत विभाग से हजारों का सामान चोरी

0
84

फर्रुखाबादः घर, मकानों, दुकानों, उद्योग केन्द्रों में चोरी करके थक चुके चोरों ने अब अस्पतालों को अपने निशाने पर लिया है। बीते दिन चोरों ने लोहिया अस्पताल के दंत विभाग से हजारों रुपये कीमती स्टेब्लाइजर व दांत साफ करने की मशीन उड़ा दी।

[adrotate banner="3"]

लोहिया अस्पताल के दंत विभाग से स्टेब्लाइजर व अन्य हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। चोरी के सम्बन्ध में दंत विभाग के सर्जन डा0 सिरे खन्डूजा ने बताया कि बीते शनिवार को नियत समय पर हमने दंत विभाग के गेट का दरबाजा बंद करके चले गये थे। रविवार को अवकाश होने की बजह से अस्पताल का दरबाजा नहीं खुला। सोमवार को दंत विभाग के कर्मचारी रमेश चौरसिया ने जब दरबाजा खोला तो सामान अस्त व्यस्त  पड़ा देखा। जिस पर छानवीन करने पर पता चला कि चोरों ने ड्रग बिन्डो से कमरे में घुसकर चार किलोवाट का एक स्टेब्लाइजर व दांत साफ करने की मशीन गायब कर दी।

डा0 सिरे खन्डूजा ने लिखित में इस बात की जानकारी सीएमएस ए के पाण्डेय को दी है। सीएमएस ए के पाण्डेय ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गयी है।

[adrotate banner="2"]