गाली देने का विरोध करने पर मारपीट, चार घायल

0
121

फर्रुखाबादः कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम लखरउआ निवासी रमेश सिंह सोलंकी व उनके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है।
रमेश सिंह सोलंकी अपनी पुत्री प्रियंका, पत्नी उमा देवी, सर्वेन्द्र सिंह पुत्र बादाम सिंह के साथ दरबाजे पर बैठे थे। तभी परिवार के ही बीरपाल पुत्र बादाम, धर्मवीर पुत्र बादाम, अतुल पुत्र किशनलाल बीती रात 10 बजे शराब पीकर गालीगलौज करने लगे। गली गलौज करने से मना करने पर रमेश, उमादेवी, प्रियंका व सर्वेन्द्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्रियंका, रमेश, उमादेवी, सर्वेन्द्र का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। जहां रमेश की हालत गंभीर है। जिन्हें भर्ती कर लिया गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]