किशोरी को ले जाने की पड़ोसी के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज

0
144

कमालगंज (    फर्रुखाबाद) थाना व कस्बा कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी अब्दुल रहमान ने 17 वर्षीय पुत्री परिवर्तित नाम नेहा को बहला फुसलाकर ले जाने की पड़ोसी शैलेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
अब्दुल रहमान ने आज थाना कमालगंज में रिपोर्ट लिखाने को दी गयी तहरीर में बताया कि मेरे पड़ोस में किराये पर रह रहे शैलेन्द्र व परशुराम उसकी पुत्री नेहा को लेकर रफूचक्कर हो गये। अब्दुल रहमान ने बताया कि बीते 20 दिसम्बर को पड़ोसी शैलेन्द्र व परशुराम हमारी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गये। अब्दुल रहमान के अनुसार 20 दिसम्बर को वह घर पर नहीं था। उसकी पत्नी मदीना बेगम घर पर अकेली थी। उसी दौरान उक्त लोगों ने मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर ले उड़े।
सूत्रों के अनुसार शैलेन्द्र व नेहा का पहले से ही चक्कर चल रहा था। दोनो अक्सर छत पर खड़े होकर बातचीत करते देखे गये। दोनो ने इसी लिये घर से भागने का फैसला किया। पूर्व निहित योजना के चलते दोनो घर से रफूचक्कर हो गये।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानवीन शुरू कर दी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]