भाजपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन की टक्कर से छात्रा घायल

0
92

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के बाईपास रोड पर स्थित शिवाजी मूर्ति के पास एक प्रचार वाहन ने स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
लखनपुर निवासी खेमकरन की पुत्री सरस्वती रामसिंह इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा है। आज सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे सरस्वती स्कूल जा रही थी तभी भारतीय जनता पार्टी के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अमर सिंह खटिक के प्रचार में लगी जीप यूपी 14एडी 0009 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। गंभीर घायलावस्था में उसे पास में ही स्थित डा0 अहवरन सिहं के यहां भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
ड्राइवर धर्मेन्द्र ने बताया कि वह समर्थक अनिल गंगवार को गंगा रोड से लेने जा रहा था। तभी रास्ते में दुर्घटना हो गयी। फिलहाल पुलिस ने छोड़ दिया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]