फर्रुखाबाद: थाना मोहम्मदाबाद के मोहल्ला नगला महानन निवासी राजीव पुत्र छेदीलाल को दबंगों ने बीती रात लाठी डंडो से पीटकर घायल के दिया बाद में फायर झोंककर फरार हो गए|
[adrotate banner="3"]
राजीव ने बताया कि हमारे गाँव के ही अरविंद व विनमेश पुत्र सोनेलाल से जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर यह लोग हमसे दुश्मनी मानते है व आये दिन झगडा करते रहते है| बीती रात मैं पेशाब करने के लिए घर से बहार निकलकर आया तो पहले से घात लगाये बैठे उक्त दोनों के अलावा विनोद पुत्र लाल सिंह विधाहा मोहम्मदाबाद, रिंकू उर्फ़ योगेन्द्र पुत्र अरविंद निवासी सलेमपुर भौगांव मैनपुरी ने मुझे गली देते हुए पकड़ लिया व लाठी डंडो से पीटने लगे|
मेरी आवाज सुनकर कुछ लोग बचने के लिए आ गए तो अरविंद व उसके सहयोगी फायर झोक्कर फरार हो गये| घटना कि सुचना पुलिस को दे दी गयी है|
[adrotate banner="2"]


