भाजपा ने मनाया संविधान बचाओ, पिछड़ा वर्ग आरक्षण बचाओ

0
92

फर्रुखाबाद: जहाँ से तरफ कानून मंत्री सलमान खुर्शीद कांग्रेस सदर प्रत्याशी रोडशो कर रहे थे वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने क़ानून मंत्री सलमान खुर्शीद के द्वारा मुसलमानों को ९ प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा के विरोध करते हुए संविधान बचाओ मजहबी आरक्षण हटाओ दिवस मनाया|

[adrotate banner="3"]

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व अमृतपुर विधानसभा से प्रत्याशी पूर्व विधायक सुशील शाक्य के नेतृत्व में टाउन हाल से लालगेट तक पद यात्रा निकली व नारेबाजी की| सभी भाजपाई हाथ में तख्ती लिए जुलुस में शामिल हुए| जहाँ से सलमान खुर्शीद ने अपना जुलुस शुरू किया व खत्म वही से भाजपाई ने संविधान बचाओ मजहबी आरक्षण हटाओ का बैनर लेकर जुलुस निकाला|

भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध देखते ही बन रहा था जहाँ से कुछ समय पूर्व मुस्लिम आरक्षण की मांग करने वाले कानून मंत्री निकले थे वही कुछ देर बाद भाजपाई जब हाथों में तख्ती लेकर चले तो लोग हैरान रह गए| भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का मुस्लिम तुष्टीकरण के विरोध संबंधी नारे लगाये| भाजपाईओ ने सलमान खुर्शीद हाय हाय के नारे लगाए तथा इस बात की घोषणा की| पिछड़े वर्ग के २७ % आरक्षण में कटौती बर्दास्त नहीं की जायेगी| लालगेट पर आकर उनका जुलुस ख़त्म हो गया|

[adrotate banner="2"]