बिना पास की गाडियों का काफिला देख सीओ सिटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर भड़के

0
107

फर्रुखाबाद: केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद व लुईस खुर्शीद के जुलुस में बगैर पास की गाडियों का काफिला देख सीओ सिटी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफताब हुसैन की जमकर क्लास लगा दी|

[adrotate banner="3"]

सलमान खुर्शीद के काफिले में ट्राई साइकिलो व बाईको के अलावा भारी मात्रा में गाडियों का हुजूम देखकर क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जमकर कहा सुनी हो गयी| सीओ सिटी ने जिलाध्यक्ष से कहा कि आप आचार सहिता का उल्लंघन कर रहे है एक तो दर्जनों वाहन लेकर चलते हो और ऊपर से उनपर टैटू व पोस्टर लगा रखे है बगैर पास के वाहन चलने नही दिए जायेंगे| जिसपर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफताब हुसैन ने कहा कि अन्य पार्टियों के लोग भी तो पीछे आ रहे है उनपर कोई आपति क्यों नही हो रही है|

क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार सिंह से जिलाध्यक्ष अफताब हुसैन ने कहा कि जुलुस के पीछे चल रही गाड़िया लुईस के काफिले की नही है यहाँ तो सड़क पर आम लोगों की भी गाड़िया चल रही है जिसपर सीओ सिटी विनोद कुमार भड़क गए और कहा कि इस तरह का उल्लंघन पुलिस बिलकुल भी बर्दाश नही करेगी काफी कहा सुनी के बाद मामला शांत हो गया|

[adrotate banner="2"]