तांत्रिक ने मासूम बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर आंख निकाली

0
118

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला गड्ढा निवासी अजय बाथम की ६ वर्षीय पुत्री प्रियंका को भगत ने खेत में ले जाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतारकर उसकी एक आँख निकाल ली|

[adrotate banner="3"]

बच्ची के पिता अजय बाथम व माँ संतोषा ने बतया कि बीते रविवार शाम तक़रीबन तीन बजे बबलू पहलवान की लकड़ी की ठेकी पर काम करने वाला बादल उर्फ़ भगत जाटव निवासी तिर्वा ख़ास कन्नौज ने मेरी पुत्री प्रियंका से मसाले की पुडिया मांगने के बहाने मेरी बच्ची को घर से बहार निकाला मैं भी इसी ठेकी पर रहता हूँ तभी से मेरी पुत्री गायब है|

बच्ची को धुंडने के बाद जब वह नही मिली तो हम लोग सुचना देने कादरीगेट चौकी पहुंचे तो उन्होंने ने हमें वह से टरकाकर कोतवाली भेज दिया| जब हम लोग कोतवाली पहुंचे तो वह बैठे पुलिस वालो ने हमसे ५०० रूपए मांगे| काफी मशक्कत के बाद मेरी रिपोर्ट लिखी गयी|

आज सुबह जब लोग शौच के लिए खेतो में गए तो मेरी पुत्री का शव खेत के बीचो-बीच बरामद हुआ| बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद मौत की सुचना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गयी| मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ सिटी विनोद कुमार सिंह आदि लोग मौके पर पहुंचे| परिजनों ने आरोपी की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस से मांग की|

बच्ची का पिता अजय बाथम पल्लेदारी का काम करता है| आरोपी भगत जाटव शातिर किस्म का दारुबाज व्यक्ति है व भगत जाटव और अजय बाथम दोनों दारू पीने के आदि है| लड़की माँ संतोषा ने बताया कि कल मेरे पति को भगत ने दारू पिलाकर पहले नशे में कर दिया फिर मेरी बच्ची को ले जाकर दुष्कर्म कर मौत के घाट उतारकर उसकी एक आँख निकालकर फरार हो गया|

[adrotate banner="2"]