दो घरो के ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी

0
101

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में बीती रात दो घरों का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
सुभाषनगर निवासी जितेन्द्र सक्सेना पुत्र सुधीर सक्सेना कानपुर में नौकरी करते हैं वहीं परिवार के साथ रह रहे हैं। उनका सुभाष नगर में घर है जिसमें कोई रहता नहीं है। जिसका बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारो रुपये का सामान चोरी कर लिया। मोहल्ले वालों ने जब उनके घर का ताला टूटा देखा व सामान बिखरा देखा तो उन्हें फोन पर सूचना दी।
वहीं मोहल्ला सुभाषनगर के ही निवासी सुरेश शुक्ला फरीदाबाद में नौकरी करते हैं व वहीं पर परिवार के साथ रह रहे हैं। उनका सुभाषनगर में मकान खाली पड़ा है। जिसमें कोई नहीं रहता। बीती रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। मोहल्ले वालों ने मोबाइल फोन पर उन्हें सूचना दी। अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।
वहीं सुभाष नगर निवासी श्यामबाबू गुप्ता के घर के सामने खड़ा लकड़ी का हाथ ठेला चोरों ने उड़ा दिया। श्यामबाबू गन्ने का रस बेचने का काम करते है। बीती रात उन्होंने अपने घर के सामने गन्ना पेरने की मशीन लगा ठेला खड़ा कर दिया। रात में अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। पुलिस को सूचना दी गयी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]