हाईटेंशन तार टूटने से फसल नष्ट, किसान झुलसा

0
164

फर्रुखाबादः थाना कंपिल क्षेत्र के गांव गूजरपुर निवासी ओमबीर पुत्र नेकसू के खेत में हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिर गया। जिससे गेहूं के खेत में पानी लगा रहा किसान झुलस गया व फसल भी जलकर नष्ट हो गयी।
कंपिल फीडर से श्याम नगर के लिये हाईटेंशन विद्युत लाइन गयी है। विद्युत लाइन का गूजरपुर व सिरसा के बीच में ओमबीर पुत्र नेकसू के खेत में तार टूट गया। तार टूटने से गेहूं में पानी लगा रहे ओमबीर पुत्र नेकसू बिजली से चिपक गये व गंभीर रूप से घायल हो गये। खेत में हरे गेहूं जल कर नष्ट हो गये। वहीं किसान को तो ग्रामीणों ने डन्डे आदि से बिजली से छुड़ा लिया लेकिन उसका कुत्ता बिजली के तार में चिपक कर मर गया। कंपिल विद्युत फीडर पर ग्रामीणों ने तार टूटने की सूचना दी लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा और न ही विद्युत लाइन बंद की गयी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]