अदालत से भागा कैदी पुलिस ने मशक्कत के बाद पकड़ा

0
89

फर्रुखाबाद: कचेहरी फतेहगढ़ में तब अफरा तफरी मच गयी जब एक सामूहिक बलात्कार का आरोपी कैदी पुलिस की गिरफ्त से छुटकर भाग खड़ा हुआ बाद में सिपाहियों ने उसको धर दबोचा|

[adrotate banner="3"]

घटना दोपहर बाद की है जब अदालत खाचा खच भरी थी तभी जिला कारागार फतेहगढ़ ने बंद कैदी अतुल निवासी अमृतपुर जिसके ऊपर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है को पुलिस आज ए डी जे सिविल कोर्ट में पेश करने लाई थी| कैदी अतुल के साथ ६ मुलजिम और है अदालत में बहस होने के बाद जब अतुल को बाहर लाया जा रहा था तभी अचानक वह पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हुआ| कैदी को भागता देख पुलिस के हाथ पैर फुल गए बाद में पुलिस ने अतुल को पकड़ लिया|

इस बात की भनक किसी को ना लगे इसलिए पुलिस ने तमाशा देख रहे कुछ लोगों को हडकाते हुए कहा कि को कुछ नही बोलेगा| इस घटना के बाद कचेहरी में अपने सहयोगियों से मिलने आये लोगों को भी पुलिस ने मिलवाने से मना कर दिया| मौके पर मौजूद पुलिस से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ने ऐसे माना कर दिया कि जैसे उन्हें कुछ नही पता|

[adrotate banner="2"]