कपड़ा व्यापारी ने महिला को पैसे मांगने पर दी गालियाँ, मुकदमा दर्ज

0
124

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के महोल्ला गढ़ीखान जमा खां निवासी मुन्नी देवी पत्नी लंकुश को कपड़ा व्यवसायी मनोज साध ने अपनी मजदूरी के पैसे मांगने पर धुन दिया|

[adrotate banner="3"]

पीड़ित मुन्नी देवी ने बताया कि तकरीबन एक वर्ष पूर्व मैंने मनोज साध से कपड़े धोने का ठेका लिया था जिसमे मेरे पति लंकुश के अलावा मेरे बच्चे भी काम करते थे पचास पैसे प्रति पीस के हिसाब से तय हुआ था एक वर्ष में तकरीबन ५ लाख रूपए की मजदूरी हो गयी| बीते दिनों मेरी बेटी की शादी थी जिसके लिए मैंने मनोज से ६० हजार रूपए मांगे ६० हजार रूपए तो मनोज ने दे दिए इसके बाद और रूपए मांगने पर मनोज ने जातिसूचक गालियाँ देते हुए मुझे भगा दिया|

मुनि ने बताया कि इसकी सुचना पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने मेरी नही सुनी इसके बाद मैंने अदालत का दरवाजा खटखटाया अदालत के आदेश पर पुलिस ने आज धारा १५६(३) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="2"]