अटैची चोरों में अपहरण को लेकर चली गोलिया

0
99

नवाबगंज (फर्रुखाबाद) : थाना मेरापुर के ग्राम ब्रह्मपुरी निवासी अपराधियों के  दो गुटों में अपहरण की बात को लेकर दोनों तरफ से तकरीबन 1 फायर किये गये|

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले एक गुट ने किसी पकड की डीलिंग कर पैसे लेकर पकड़ छुड़वा दी थी जिसकी जानकारी दूसरे गुट को हो गयी थी व इस घटना का खुलासा गाँव के अन्य लोगो से कर दिया जिसपर दोनों गुटों में जमकर विवाद हो गया दोनों ने एक दुसरे को जान से मारने की धमकी दे डाली| जिसके चलते आज गुरुवार शाम दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई।  तकरीबन 1 दर्जन फायर हुए जिससे क्षेत्र में दहशत फ़ैल गयी|

थाना अध्यक्ष मेरापुर महिपत गौर ने बताया कि गोली चलने की सुचना मिली थी। दरोगा सुरेन्द्र सिंह जांच के लिए गए थे। उक्त दोनों युवक बड़े पैमाने पर अटैची चोरी करने का काम करते है जिस कारण दोनों में मार पीट का विवाद हो गया गोली चलने की बात गलत है|

[adrotate banner="2"]