डर्टी पिक्चर: अश्लीलता के आरोप में विद्या बालन के विरुद्ध रिपोर्ट

0
133

हैदराबाद: अपनी हालिया रिलीज हुई  फिल्म द डर्टी पिक्चर को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन मुश्किल में घिर सकती है। हैदराबाद की एक अदालत ने विद्या बालन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

[adrotate banner="3"]

 

वकील साईं कृष्णा की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह आदेश दिया। नामपल्ली कोर्ट ने द डर्टी पिक्चर के अश्लील पोस्टर और प्रोमो को लेकर पुलिस को कार्रवाई करने को कहा है। कोर्ट ने आईपीसी की धारा 292 और 294 के तहत केस दर्ज करने को कहा है।

[adrotate banner="2"]