चपरासी के पास मिली 10 करोड़ की संपत्ति!

0
94

उज्जैन। लोकायुक्त ने आज उज्जैन में नगर निगम के चपरासी के घर आय से अधिक मामले में छापेमारी की। छापेमारी में चपरासी के घर से दस करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक चपरासी का नाम नरेन्द्र देशमुख है। वो नगर निगम में चपरासी की नौकरी करता था। बतौर तनख्वाह 15 हजार महीना मिलता था। देशमुख के घर लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में 10 करोड़ से ज्यादा की संपति मिली है।

गौरतलब है कि अब तक कि जांच में चपरासी के घर से पांच लक्जरी कार, 4 एक्टिवा बाईक और 50 हजार नगद बरामद किया गया है। जबकि 18 बीघा जमीन का भी पता चला है। नरेन्द्र देशमुख के 10 बैंकों में खातों का खुलासा हुआ है। एक लॉकर के बारे में भी पता चला है।

गौरतलब है कि आज सुबह जब लोकायुक्त की टीम चपरासी के घर पंहुची तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। नरेद्र देशमुख ने अपना जर्मन शेफर्ड कुत्ता खोल दिया। जिससे लोकायुक्त की टीम करीब एक घंटे तक घर के अन्दर नहीं जा पाई।

[adrotate banner="2"]