दहेज़ लोभियों की भेंट चढी नव विवाहिता

0
99

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढिलाबल निवासी अभय सिंह की २१ वर्षीय नव विवाहिता पत्नी साधना के आग में जल जाने के कारण बुरी तरह झुलस गयी थी| जिसे उपचार के लिए बीते शनिवार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया|

[adrotate banner="3"]

मृत साधना के पिता कुरेन्द्र सिंह ने बताया कि ससुराल वाले दहेज़ को लेकर अक्सर मारपीट करते थे | बीते दिनों इसी चक्कर में सास व परिजनों से विवाद हो गया था तो सास ने अलग कमरे में सोने के लिए कहा जिसपर मेरे सो जाने के बाद इन लोगों ने कमरे में घुसकर आग लगा दी थी| आग में बुरी तरह जकड़ी साधना के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने इस बात का जमकर विरोध किया व उसके ससुरालीजनों को हडकाया|

आनन्-फानन में ससुरालीजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर आये जहां उपचार के दौरान साधना ने दम तोड़ दिया| इस घटना की सूचना जब साधना के मायके वालों को दी गयी तब तक दहेज़ लोभी साधना को अस्पताल में छोड़कर फरार हो चुके थे| इस बात को लेकर गुस्साए साधना के मायके वालों ने अस्पताल आकर जमकर हंगामा मचाया|

[adrotate banner="2"]