दंपत्ति सहित मासूम की गला रेतकर ह्त्या

0
107

कन्नौज: कन्नौज जिले में एक नाबालिग सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की उन्हीं के घर में हत्या कर दी गई।घटना जिले के थैथाई थाना क्षेत्र के सुराई गांव की है, जहां ४० वर्षीय व्यवसायी जय सिंह कटियार, उनकी ३६ वर्षीय पत्नी पल्लवी और तीन साल की बेटी हनी की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी।

[adrotate banner="3"]

स्थानीय थाना प्रभारी आर.के. सिंह ने गुरुवार को बताया कि आज सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित किया। तीनों के शव एक ही स्थान पर पड़े थे और शवों के गले में गहरे जख्म के निशान हैं। हत्या के पीछे लूट की वजह होने से साफ इंकार करते हुए सिंह ने कहा कि घर का सारा कीमती सामान सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या किन लोगों ने किस मकसद से की, जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रंजिश इसकी वजह हो सकती है।

[adrotate banner="2"]