लखनऊ। नोएडा कोर्ट ने भट्टा परसौल में बलात्कार मामले में पीएसी के सोलह जवानों पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सोमवार को पुलिस की पुनरीक्षण याचिका को निरस्त करते हुए ये फैसला सुनाया है।
[adrotate banner="3"]
मालूम हो कि पीएससी के 16 जवानों में 15 सिपाही और एक कमांडेंट शामिल है जिनके खिलाफ नोएडा कोर्ट ने रेप का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में पहले भी पीएसी वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।
पुलिस ने इस केस में कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की था। जिस वजह से केस नहीं दर्ज किया जा सका था। लेकिन सोमवार को कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए पीएसी जवानों पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
[adrotate banner="2"]


