श्रीकृष्ण गौतम को कायमगंज से बसपा का टिकट

0
131

फर्रुखाबाद: कायमगंज विधान सभा क्षेत्र से बसपा के घोषित प्रत्याशी गंगाराम जाटव का टिकट कटने के बाद अब पार्टी का टिकट पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम को प्रत्याशी बनाये जाने की सूचना है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासन के बाद ही पार्टी में नये प्रत्याशी के चयन की कवायद तेज हो गयी थी। शुरूआती चरण में बसपा नेता सतीश जाटव के पुत्र को टिकट दिये जाने की चर्चा हुई थी। परंतु पार्टी सूत्रों ने गुरूवार को श्रीकृष्ण गौतम का कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट पक्का हो जाने की पुष्टि की है। यद्यपि अभी पार्टी की ओर से इस आशय की अधिक्रत घोषणा नहीं की गयी हे।

[adrotate banner="2"]