बसपा विधायक के बेटे ने पांच को रौंदा दो की मौत

0
102

शाहजहांपुर। अपने विधायकों की करतूतों के कारण पहले ही मुसीबतों से घिरीं मायावती पर एक और मुसीबत गहरा सकती है। इस बार करतूत उनके विधायक की नहीं बल्कि विधायक के पुत्र की है। शाहजहांपुर के बसपा विधायक रोशन लाल वर्मा के बेटे ने नशे की हालत में पांच लोगों को कुचल लिया। इनमें से दो की मौत हो गयी, जबकि तीन अभी भी चिकित्सालय में जिन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

दो लोगों की मौत होने के बाद भी पुलिस विधायक के बेटे का पकडऩे से कतरा रही है। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस विधायक के प्रभाव में गरीबों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। विधायक के बेटे सचिन वर्मा ने अपनी चार पहिया वाहन से तेज रफ्तार से जा रहे थे। उसी वक्त सड़क किनारे पैदल जा रहे पाचं लोगों को सचिन ने अपनी गाड़ी से उड़ा दिया। पांच लोगों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि पांच ग्रामीण काफी दूर जा गिरे। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़े लेकिन विधायक को बेटा गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

लोगों ने कुछ दूरी तक पीछा किया लेकिन सचिन उनकी पकड़ में नहीं आया। लोगों का कहना है कि सचिन नशे में गाड़ी चला रहा है। उधर ग्रामीण घायलों को उड़ाकर जिला चिकित्सालय ले गए जहां उनको भर्ती कराया गया। घायलों में दो की कुछ देर बाद मौत हो गयी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन बसपा विधायक का बेटा होने के नाते पुलिस उस पर हाथ डालने से बचती रही। एएसपी सुरेश वर्मा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही हैऔर सबूत मिलने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक के बेटे की यह पहली करतूत नहीं है इससे पहले भी वह कई बार इस प्रकार की घटनाएं कर चुका है लेकिन बसपा विधायक का बेटा होने के नाते पुलिस ने कभी भी उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं की।

[adrotate banner="2"]