खुंदक में सफाई कर्मी को डिस्चार्ज करने पर नर्सों का डाक्टर से विवाद

0
134

फर्रुखाबाद: चिकित्सक से विवाद करनेवाले सफाईकर्मी को अस्पताल से डिस्चार्ज करने पर नर्सें चिकित्सक से भिड़ गईं। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि शुक्रवार को लोहिया अस्पताल के सफाई कर्मी अजीत ने डॉ. एनवी कटियार से अभद्रता कर दी थी। डाक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर लिया था। अजीत को मेडिकल परीक्षण के बाद काफी हीला हवाली व सीएमओ के आदेश पर लोहिया अस्पताल में ही भर्ती करा दिया था। शनिवार को ईएमओ डॉ. अरविंद प्रसाद ने अजीत को डिस्चार्ज कर दिया। अजीत को डिस्चार्ज के बाद जेल जाने की नौबत देख कर ड्यूटी पर तैनात नर्स आपातकालीन चिकित्साधिकारी से भिड़ गईं। नर्सों ने स्टाफ के नाते सफाईकर्मी का पक्ष लेकर डिस्चार्ज न करने का दबाव डाला। चिकित्सक ने नर्स की बात नहीं मानी और सफाईकर्मी को डिस्चार्ज कर पुलिस के हवाले कर दिया। नर्सों ने अस्पताल में काफी देर तक हंगामा किया।

[adrotate banner="2"]