महंगाई के विरोध में सपाईयों ने प्रदर्शन कर मनमोहन का पुतला फूँका

0
115

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को महानगर समाजवादी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रधान मंत्री का चौक पर पुतला फूंक दिया|

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष संजय चावला ने बताया कि देश में महंगाई बेतहाशा बड़ी है और अपने चरम पर पहुँच गयी है| जिसने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है| कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार से लिप्त है| कांग्रेस के कार्यकला में पेट्रोल के दाम ८ से ९ बार बढाए जा चुके हैं| इन बड़ी हुयी कीमतों से आम आदमी के जीवन पर क्या फर्क पडेगा उससे केंद्र सरकार को क्या लेना देना|

विश्वास गुप्ता ने बताया कि भारत के अलावा अन्य देशों में पेट्रोल के दाम आधे है| आम आदमी इस महंगाई की मार को झेल रहा है| गरीब और गरीब होता जा रहा है व अमीर और अमीर|

सपाईयों द्वारा इस बड़ी हुयी महंगाई के चलते प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व मनमोहन सिंह के पुतले को आग के हवाले कर दिया| सपाईयों के इस प्रदर्शन से चौक पर काफी लंबा जाम लग गया जिस कारन आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा|

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष चाँद मोहम्मद खां, पूर्व नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, संजय चावला, विकास गुप्ता, लक्ष्मी चन्द्र भारद्वाज, अमर, विक्रांत अवस्थी, अनिल यादव, अज्जू मिश्रा, बबुआ बाजपेयी, हरिमोहन मिश्रा, सोनू बाजपेयी आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]