ट्रेन के पायदान पर बैठे युवक का दुर्घटना में पैर कटा

0
187

फर्रुखाबाद: बुधवार को पायदान पर बैठे युवक मुलायम की प्लेटफार्म की रगड़ से एक पैर कट गया व दूसरा पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी|

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज के ग्राम गदनपुर देवराजपुर निवासी २१ वर्षीय मुलायम के परिजनों ने बताया कि मुलायम गोआ में नौकरी करता है। मथुरा कानपुर एक्सप्रेस से घर आ रहा था। रेलवे स्टेशन पर उतरने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने से युवक का पैर कट गया। स्टेशन पर मुलायम को लेने आये भूरा उसे सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र ले गया। वहां हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]