झोलाछाप डाक्टर के नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की नजर टेढ़ी

0
79

फर्रुखाबाद: आखिरकार जे ऍन आई की मुहीम काम आई झोलाछाप डाक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग ने शकिंजा कसना शुरू कर दिया है| नगर की सीमा से सटे ग्राम पपियापुर में  एक दो मंजिला नर्सिंग होम पर बुधवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर ने छापा मारकर डाक्टर को नोटस दे दिया है।

[adrotate banner="3"]

डाक्टर साहब से उनकी डिग्री के बारे में पूंछे जाने उन्होंने बताया कि उन्होंने बीएएमएस रांची से किया है| डिग्री दिखाने को कहा तो बताया कि वे डिग्री घर पर रखते हैं| एडीशनल सीएमओ ने डॉ अजय गुप्ता को नोटिस दिया व उस नोटिस पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा| डॉ अजय गुप्ता ने दिए गए नोटिस पर हस्ताक्षर करने से पहले डिप्टी सीएमओ से किसी व्यक्ति के पास फोन मिलाकर बात करने के लिए कहा| जिसपर डिप्टी सीएमओ ने बात करने से मना कर दिया व नोटिस पर हस्ताक्षर करवा लिए|

डिप्टी सीएमओ राजवीर सिंह ने JNI को बताया कि डॉ अजय गुप्ता को नोटिस जारी कर दिया है व डाक्टर को कागजात सीएमओ ऑफिस में जमा करने को कहा| कागज़ न पेश करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी|

[adrotate banner="2"]