प्रेमिका के मोह में स्वास्थ कर्मी ने 6 बच्चों सहित पत्नी को घर से निकला

0
100

फर्रुखाबाद: अपनी प्रेमिका के चक्कर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने 6 बच्चों सहित पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया| पीड़ित अर्चना ने शुक्रवार को  अपने 6 बच्चों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली के मोहल्ला बढपुर निवासी राजरानी अपनी पुत्री अर्चना व उसके 6 बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की| और बताया कि मैंने अपनी पुत्री अर्चना की शादी 14 वर्ष पूर्व कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला प्रीतम निवासी राम चन्द्र के पुत्र संतोष के साथ की थी जो स्वाथ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है| पत्नी अर्चना ने बताया कि मेरे पति के कुछ सालों से पीआरडी में कार्यरत अन्नू नाम की महिला से अवैध सम्बन्ध हैं| जिस कारण पति अक्सर मुझसे मारपीट करते हैं | जिसके कारण 30 अगस्त की रात 10 बजे अपने परिजनों व रिश्तेदारों के सहयोग से जेवर उतारकर मेरे छोटे-छोटे 6 बच्चों के साथ मुझे घर से निकाल दिया| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने महिला थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए|

[adrotate banner="2"]