फर्रुखाबाद: दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर आज बुधवार को दलित वृद्ध की मौत हो गयी। जबकि पड़ोसियों ने बताया कि वृद्ध काफी दिनों से बीमार था|
[adrotate banner="3"]
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नरैनामऊ में दीवार गिरने से ७५ वर्षीय दलित ओमप्रकाश जाटव पुत्र नरोत्तम की मौत हो गयी।
परिजनों ने बताया कि वह दीवार के निकट लेटे थे। वर्षा से गीली दीवार धूप निकलने के दौरान भरभराकर गिर गयी।जिसके मलबे में दबकर उनकी मौत हो गयी|
जबकि ग्रामीणों बताया कि वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उपजिलाधिकारी डॉ. एमके मिश्र ने बताया कि दीवार में दब कर मौत होने की सूचना नहीं मिली है।
[adrotate banner="2"]


