ईद को ध्यान में रखकर यूपी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

0
124

ईद को ध्यान में रखकर यूपी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम टाइट करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील जिलों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

[adrotate banner="3"]

डीजी स्पेशल बृजलाल ने सोमवार को बताया कि यूपी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर लिया है। रैपिड एक्शन एवं पैरा मिलेट्री फोर्स की जहां जरूरत होगी वहां जवानों की तैनाती भी होगी।

उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सिविल डिफेन्स और स्पेशल कमेटियों का सहयोग लिया गया है।पीएसी और होमगार्डस को भी सिविल पुलिस के साथ लगाया गया है। यह व्यवस्था ईदगाह तथा मस्जिदों के पास विशेष रूप से होगी।

[adrotate banner="2"]