दलित व मुस्लिम बच्‍चियां तुड़वायेंगी अन्‍ना का अनशन

0
132

लोकपाल बिल को लोकसभा की मंजूरी मिलने के बाद पूरे देश को मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद अन्‍ना हजारे रविवार की सुबह 10 बजे अपना अनशन तोड़ेंगे। राजधानी के सुंदरनगर की एक दलित बच्‍ची सिमरन व तुर्कमान गंट की एक मुस्लिम बच्ची इकरा उन्‍हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वायेगी। अन्‍ना ने कहा था कि वो अनशन के ठीक बाद महात्‍मा गांधी को नमन करने के लिए राजघाट जायेंगे, लेकिन डॉक्‍टरों की सलाह पर अब उन्‍हें राजघाट नहीं बल्कि सीधे अस्‍पताल ले जाया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

डॉक्‍टरों के मुताबिक अन्‍ना बहुत कमजोरी महसूस कर रहे हैं। उनकी सेहत कतई ठीक नहीं है। अन्‍ना को गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल ले जाया जायेगा। उधर दिल्‍ली के रामलीला मैदान में अन्‍ना की एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बच्‍चे, बूढ़े, महिलाएं और जवान हर उम्र के लोग यहां पहुंच रहे हैं। लोगों के हाथों में तिरंगा है।

रामलीला मैदान में लोग भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। उधर अन्‍ना ने कहा है कि यह उनकी पूरी जीत नहीं है। वो तबियत ठीक होते ही भ्रष्‍ट नेताओं के खिलाफ एक मुहिम शुरू करेंगे।

[adrotate banner="2"]