जनक्रांति की संकल्प यात्रा में मोहन व जितेन्द्र ने दिखाई ताकत

0
117

फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरु गाँव देवी मंदिर से भ्रष्टाचार व महंगाई के विरोध में जनक्रांति पार्टी की तरफ से संकल्प यात्रा का शुभारम्भ किया|

[adrotate banner="3"]

संकल्प यात्रा टाउन हाल, चौक, घुमना बाजार, लाल सराय, आवास विकास से होती हुयी कमालगंज की तरफ करीब आधा सैकड़ा चार पहिया वाहन के साथ मुकेश राजपूत ने झंडा दिखाकार रवाना किया| काफिले के साथ शामिल सदर विधान सभा सीट से प्रत्याशी मोहन अग्रवाल व अमृतपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ जितेन्द्र यादव का शहर में जगह-जगह माला पहनाकर व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया|

सदर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी मोहन अग्रवाल ने चौक पर अपने वाहन से उतरकर भ्रष्टाचार मिटाओ और देश बचाओ अदि नारे लगाए| इसके साथ ही डॉ जितेन्द्र व मोहन अग्रवाल ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया|

इस संकल्प यात्रा में भोजपुर विधान सभा के प्रत्याशी मुकेश राजपूत, कायमगंज विधान सभा सीट के प्रत्याशी पवन गौतम, पार्टी के वरिष्ठ नेता एसपी बघेल, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कटियार, महिला मोर्चा की पार्टी जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य, विजय यादव सहित दो सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल रहे|

[adrotate banner="2"]