फर्रुखाबाद: कानपुर प्रवेश लेने गये छात्र की ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी घर पर सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया|
[adrotate banner="3"]
कोतवाली फतेहगढ़ के जाफरी मोहल्ला निवासी जिला पूर्ति विभाग से रिटायर्ड वीरेंद्र कुमार का १८ वर्षीय पुत्र श्याम कुमार कंप्यूटर हार्डवेयर के कोर्स में प्रवेश लेने गुरूवार सुबह कालिंद्री एक्सप्रेस से कानपुर गया था| अनवरगंज स्टेशन पर पैर फिसल जाने से ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही श्याम कुमार की मौत हो गयी|
श्याम कुमार मेजर एसडीएस डिग्री कालेज में बीएससी का छात्र था| रक्षाबंधन को गुजरे अभी हफ्ता भर भी नहीं हुआ था कि पांच बहनों के सबसे लाडले भाई की हादसे में मौत की खबर सुनते ही बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था|
[adrotate banner="2"]


