फर्रुखबाद: शमसाबाद में फैजबाग चौराहे के निकट स्थित भगवान सिंह पुत्र जहान सिंह निवासी कुइया खेड़ा के ढाबे पर बीतीरात नकब लगाकर चार सिंलिंडर व अन्य सामान चुरा लिया। थाने में दी गयी तहरीर के अनुसार चोर सिंलिंडरों के अतिरिक्त एक रिसीवर डिश, बैटरी, चार्जर व चार पैट्रोमैक्स लाइटें चोरी कर ली गयीं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

