अन्ना के समर्थन में मात्र 13 की गिरफ्तारी, मुचलके पर छोड़ा

0
203

फर्रुखबाद: अन्ना हजारे के समर्थन में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर हुए प्रदर्शनों के दौरान मात्र 13 लोगों को गिरफ्तार दिखाया है। इन सभी को सायंकाल मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को विकास मंच के जिलाध्यक्ष व जनक्रांति पर्टी के नेता मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में चौक पर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किये गये सौरभ अग्रवाल, राहुल जैन, गोलू भान, श्रमित गुंप्ता, आशीष गुप्ता, गोपाल श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवासतव, मनोज सैनी, साहिल खान, राहुल कुमार, अंकित तिवारी व लाल गेट से गिरफ्तार किये गये सपा  नेता विक्रांत अवस्थी को सायं कल निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]