दो दिन पुर्व शहर में हुई फायरिंग में पुलिस ने दो दबोचे

0
116

फर्रुखाबाद: सोमवार को नगर के मोहल्ला खैराती खां में दो पक्षों में मात्र धक्का देने के विवाद में हुए झगड़े के दौरान हुई फायरिंग की घटना में  दो युवकों बिलाल व इमरान को पुलिस ने बीती रात पक्कापुल से दबोच लिया है। घटना में तीन लोग घायल हो गये थे|

[adrotate banner="3"]

मालूम हो कि नगर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र के मोहल्ला खैराती खां में सोमवार को दो पक्षों में मात्र धक्का देने के विवाद में हुए झगड़े के दौरान फायरिंग में तीन लोग घायल हो गये थे| तीनों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था|

रात्रि लगभग पौने आठ बजे शकील अपने मोबाइल को रिचार्ज कराने के लिये मोहल्ला फिदाई खां गया था। वहां दुकान पर इमरान पुत्र नवाब मौजूद था। दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी के बाद हाथापाई हो गयी। वहां लोगों ने मामला रफा दफा कर दिया। बाद में अकील अपने भाई अकील, नदीम व नफीस के साथ इमरान के घर शिकायत करने गया। तभी इमरान व उसके भाइयों सलमान, बिलाल व जुबेद के साथ इकनालू बंदूक व तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली अकील के जबड़े में लगी। इसके अतिरिक्त शकील, नदीम व नफीस के भी छर्रे लगे है।

कोतवाली पुलिस ने अभी तक यवकों की गिरफ्तारी नहीं स्वीकार की है।

[adrotate banner="2"]