सिक रूम पर रार: नर्सों की सीएमएस से झड़प

0
115

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल के आपातकालीन विभाग में नर्सिंग स्टाफ का एक सिक रूम बना था। जिसे बाद में चिकित्सकों के विश्राम कक्ष के तौर पर आबंटित कर दिया गया। सिक रूम (एनएसआर) के लिये कमरा नंबर दस आबंटित कर दिया गया, जो पूर्व में महिला रोगियों के लिये आरक्षित था।

[adrotate banner="3"]

अस्पताल में स्थान की कमी होने पर इस कमरे में अभी भी मरीजों को भर्ती कर दिया जाता है। इसको लेकर नर्सों मे रोष व्याप्त है। मंगलवार को प्रात: सीएमएस डा. एके पाण्डेय के राउंड पर आने के दौरान ही मैट्रन पी. दास व नर्सिंग एसोसियेशन की अध्यक्ष इंदू बाला ने उनके सामने इस बिंदु पर विरोध प्रकट किया। वार्ता के दौरन नर्सों ने काफी आक्रामक रुख अपनाते हुए आंदोलन तक की धमकी दे डाली। दोनां पक्षों में आरोपों की तीखी झड़पें हुईं।

[adrotate banner="2"]