लकूला में आबकारी टीम का छापा, सैकड़ों लीटर लहन बरामद 6 गिरफ्तार

0
132

फर्रुखाबाद: लकूला में शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है उन्हें किसी प्रशासनिक अधिकारी का ज़रा भी भय नहीं है|

[adrotate banner="3"]

सहायक आबकारी आयुक्त कानपुर के नेतृत्व में आज हुई छापेमारी में शहर की गिहार बस्ती लकूला एवं नेकपुर कलां में छापे मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। सैकड़ों लीटर लहन फैला दी गयी एवं कच्ची शराब बरामद हुई।

शहर कोतवाली के लकूला एवं फतेहगढ़ कोतवाली के नेकपुर कलां में सहायक आबकारी आयुक्त मोहन कांत ने अशोक कुमार मिश्रा आदि टीम के साथ छापे मारकर सत्यप्रकाश बाथम निवासी कटरा मैनपुरी, राहुल निवासी नेकपुर चौरासी, मुकेश निवासी नेकपुर चौरासी, राजेश व शंभू एवं इंद्रेश को गिरफ्तार कर लिया। सैकड़ों लीटर लहन जमीन पर फैला दी।

आबकारी टीम के पहुंचने पर लकूला में महिलाएं एकत्र हो गयीं। एक मकान का अचानक दरवाजा खोलने से नहा रही महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देखकर लकूला से आबकारी टीम वापस लौट गयी|

[adrotate banner="2"]