तालाब में डूबने से किशोर की मौत

0
178

फर्रुखाबाद: कमालगंज में महरूपुर रावी निवासी तहसीन के 11 वर्षीय पुत्र हारून की सोमवार को तालाब में डूबने से मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

घटना सोमवार अपराह्न लगभग चार बजे की है। हारून अपने दोस्तों नईम, नदीम, मकोका, शानू आदि के साथ रशीद कोल्ड स्टोरेज के पीछे स्थित तालाब के किनारे खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने से हारून तालबा में गिर गया। साथ गये लड़कों ने गांव में लौट कर घटना की जानकारी दी तो ग्रामीणों ने तालबा पर जाकर देखा। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद हारून का शव तालाब से निकाला जा सका।

[adrotate banner="2"]