फर्रुखाबाद: स्कूल पढ़ने गए छात्र आलोक यादव की गला घोंटकर ह्त्या कर दी गई| कुएं में उसका शव मिलने पर इलाके में हाहाकार मच गया|
[adrotate banner="3"]
थाना नवाबगंज के ग्राम बलीपुर निवासी हाकिम सिंह का १० वर्षीय पुत्र आलोक आज सुबह नए कपडे पहनकर पड़ोसी गाँव खल्वारा के मांटेसरी स्कूल में पढ़ने के लिए घर से गया| दोपहर को जब आलोक घर नहीं पहुंचा तो चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन की| स्कूल न जाने की जानकारी मिलने पर परिजन अपहरण आदि अनहोनी घटना की शंका से भयभीत हो गए|
तलाश किये जाने पर आलोक का शव गाँव से करीब आधा किलोमीटर दूर नलकूप के गड्डे में पडा मिला| उसके गले में नीले निशान होने के कारण आशंका व्यक्त की गई कि उसकी गला घोंटकर ह्त्या की गई| बच्चे के शव देखने वालों का तांता लग गया| कक्षा १ में पढ़ने वाला आलोक अपने पिता का सबसे छोटा चौथे नंबर का पुत्र था|
[adrotate banner="2"]


