जिले की पहली शतरंज प्रतियोगिता में 161 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0
8

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साहिबगंज चौराहा स्थित एसआरएस ग्लोबल स्कूल में रविवार को प्रथम फर्रुखाबाद जिला शतरंज चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 161 बालक-बालिकाओं ने अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रतिभाग किया। पांच राउंड में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी शतरंज की प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सचिन सिंह यादव ने किया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्णायक रूपा शुक्ला के साथ चार सहायक निर्णायक मौजूद रहे।एसोसिएशन के सचिव सुभाष ने बताया कि अंडर-11 वर्ग में 51, अंडर-15 में 88 तथा अंडर-19 वर्ग में 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिले में पहली बार इस स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होने से खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।प्रतियोगिता में वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सीपी इंटरनेशनल स्कूल, एसआरएस ग्लोबल स्कूल, सेंट एंथोनी स्कूल, गायत्री इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानफोर्ट पब्लिक स्कूल याकूतगंज, भारतीय पाठशाला, शकुंतला देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल कायमगंज और एसडी कॉलेज कमालगंज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।आयोजकों के अनुसार, पूर्व जानकारी के अभाव में करीब 45 खिलाड़ी सुबह ही प्रतियोगिता स्थल पर पहुंच गए, लेकिन शतरंज बोर्ड और स्टॉपवॉच की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोबरन सिंह यादव, कुलदीप यादव, राजीव श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, विवेक सिंह, विवेक कटियार सहित विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक और एसआरएस ग्लोबल स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। मंच संचालन आकाश मिश्रा ने किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]