25 मूक-बधिर नागरिकों को बांटे नि:शुल्क हेलमेट, निकाली जागरूकता रैली

0
22

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद। यातायात माह नवंबर के तहत शनिवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डेफ एसोसिएशन से जुड़े 25 मूक-बधिर छात्रों एवं नागरिकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इसके बाद फतेहगढ़ चौराहे से पुलिस लाइन तक जागरूकता रैली निकाली गई। आयोजित कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा के मौजूदगी में संपन्न हुआ। प्रभारी यातायात सत्येंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को हेलमेट के साथ सड़क सुरक्षा संबंधी लोगो भी प्रदान किए।इस दौरान संकेत राजकीय मूक-बधिर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज कुमार सक्सेना एवं प्रशिक्षक अभिनव पटेल मौजूद रहे। उन्होंने सांकेतिक भाषा के माध्यम से कार्यक्रम का संचालन कराया। हेलमेट वितरण पर डेफ एसोसिएशन के अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी पवन पाल सहित पदाधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का संदेश दिया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]