ढाबे के समीप संदिग्ध हालात में मिला मातादीन का शव, गले में लिपटा था अंगौछा

0
26

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) जहानगंज क्षेत्र के भिदैल गांव निवासी मातादीन का शव बुधवार रात मुरहास कन्हैया स्थित प्रभात ढाबे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक के गले में पीले रंग का अंगौछा बंधा हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए गला कसकर जान लेने की आशंका जताई गई। खबर मिलते ही हल्का इंचार्ज अशोक तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सिपाही सत्यम सिंह रात करीब 10:45 बजे शव को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। मातादीन अविवाहित था और नशे का सेवन करता था। बताया गया कि वह पहले दिल्ली में ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। पिछले चार साल से गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था। दरोगा अशोक तिवारी के अनुसार, शुरुआती जांच में गले पर चोट या दबाव का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक तेज सिंह ने भी बताया कि मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण सामने आ सकेगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]