केंद्रीय कारागार और जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं को परखा

0
23

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार को केंद्रीय कारागार और छोटी जेल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं और कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति परखी। उन्होंने कारागार प्रशासन से बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और बीमार बंदियों को उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी भी ली।अधिकारियों ने निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। स्वच्छ पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। किसी बंदी के बीमार होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।जनपद न्यायाधीश ने बंदियों के अधिकारों और उन्हें मिलने वाली विधिक सहायता की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक बंदी के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए और शासन की ओर से निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही न हो।निरीक्षण के दौरान सिविल जज सीनियर डिवीजन बिंदिया भटनागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी, उपायुक्त उद्योग सोनल जिंदल सहित कारागार प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]