फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कहा कि संगठन जिले की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन विस्तार की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभिषेक दुबे ने बताया कि बीते दिनों पार्टी की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के साथ
पार्टी के आधिकारिक ध्वज का अनावरण किया गया।उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश की राजनीति में मजबूत विकल्प के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की ओर से अब तक प्रदेश की 40 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। आगामी समय में सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की योजना है।जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ फर्रुखाबाद के राजनीतिक समीकरणों और संगठन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित अनियमितताओं और सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा की हार का दावा करते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सरकार बनने की बात कही। अभिषेक दुबे ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
फर्रुखाबाद की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘राम’
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



