राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए फर्रुखाबाद की टीम रवाना

0
57

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)बिजनौर के नजीबाबाद में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गुरुवार को फर्रुखाबाद की टीम रवाना हुई। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में जिले के 40 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।रवानगी से पूर्व स्वर्गीय डॉ. रजनी सरीन की पुत्री कोयल खन्ना ने खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को तिलक लगाकर जीत की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रिया साध, कोषाध्यक्ष अविनेंद्र कुमार, सचिव अजय प्रताप सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित कोच सुशांत गुप्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]