फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा का फतेहगढ़ चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के निकट समाजवादी पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी एवं पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग मोहम्मद यूनुस अंसारी के नेतृत्व में शोभायात्रा
में शामिल सिख धर्मगुरुओं को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इस दौरान निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, शशांक सक्सेना, पूर्व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा एवं पूर्व जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, आयुष यादव, मुख्तियार आलम, इमरान खान, मोहम्मद यूसुफ अंसारी तथा गठबंधन के साथी रिजवान अहमद ताज सहित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।नेताओं ने गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा का किया स्वागत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



