फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोहिया अस्पताल के सभागार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में कर्मचारियों ने आपसी सहमति और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें रामकुमार को संघ का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान
विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनने के बाद सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई।नई कार्यकारिणी में नरेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तुलसीराम को उपाध्यक्ष, रामलड़ैते को मंत्री, लक्ष्मी को संगठन मंत्री, शिव कुमार को संयुक्त मंत्री, अवनीश को कोषाध्यक्ष तथा विवेक को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पंकज शुक्ला और सचिन द्विवेदी ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई। उनकी देखरेख में चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन होने पर कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपेक्षा जताई गई। नई कार्यकारिणी के गठन से कर्मचारियों में उत्साह दिखाई दिया।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनाव में रामकुमार अध्यक्ष व नरेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का ताज
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



