सेवावृत संकल्प के तहत 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

0
52

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हिंदू रीति-रिवाज से विवाह और मुस्लिम जोड़े का निकाह, नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान भेंटफर्रुखाबाद। स्वर्गीय विशंभर स्वरूप अग्रवाल की स्मृति में बुधवार को थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में 19वें सेवा व्रत अनुष्ठान के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष वात्सला अग्रवाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने परिवार व सहयोगियों के साथ 72 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। हिंदू रीति-रिवाज से विवाह के साथ मुस्लिम जोड़े का निकाह भी कराया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मनोज अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह कराकर कन्यादान करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने संकल्प जताया कि यह सेवा कार्य जीवन की अंतिम सांस तक जारी रहेगा।समारोह में नवविवाहित जोड़ों को बक्सा, कपड़े, श्रृंगार सामग्री, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, डिनर सेट, अलमारी, पलंग, गद्दा, रजाई, बर्तन, गैस चूल्हा, सिलेंडर, मिक्सर ग्राइंडर और पंखा सहित गृहस्थी का जरूरी सामान भेंट किया गया।कार्यक्रम में पंडित नारायण त्रिवेदी और मनोज मिश्रा ने पूजन-अर्चन एवं आरती कराई। संचालन प्रवीण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर देवांश अग्रवाल, सारांश अग्रवाल, प्राची गुप्ता, ध्रुव अग्रवाल, सुंदर गुप्ता, हीरा गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, सौरभ गुप्ता, डब्बू, सुनील गुप्ता, सोनू गुप्ता, विनय कुमार, मोना बाजपेई, जुगनू, मृदुल, आकाश, शिवांशु, शिवम, भाजपा नेत्री मीरा सिंह, कल्याण मिश्रा, आदित्य दीक्षित, नारायण दत्त द्विवेदी, रीतू दुबे, भप्पू सोनी, आलोक मिश्रा, सपा नेता विवेक यादव, शशांक सक्सेना और राजन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।समारोह में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और शहर के लोगों ने भी सहयोग किया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने से पुलिस को व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]