भांजे के तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

0
34

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) अमृतपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह भांजे के तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार अमृतपुर थाना क्षेत्र के उजरा मऊ निवासी 35 वर्षीय पंकज यादव पुत्र रामनारायण बुधवार को मंजा गांव में अपने भांजे के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम घर लौटते समय पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें राजेपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. हिमांशु ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अंजलि, मां गुड्डी और अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए।पंकज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। हादसे में उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]